iCICI bank Q1FY25 net profit: latest मुनाफा 14.6% बढा कुल आय 45,997 करोड़ रही।

      
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   

ICICI bank Q1FY25 net profit: भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक का अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आज घोषित किये गये है, प्राप्त तिमाही नतीजों के अनुसार बैंक का standalone net profit यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार पर 14.62% बढ़कर ₹11,059.11 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹9,648.20 करोड़ रहा था।

ICICI bank Q1FY25 net profit

ICICI bank Q1FY25 net profit

ICICI bank Q1FY25 net profit

हालांकि, तिमाही आधार पर बैंक का net profit 3.28% बढ़ा है। पिछली तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का मुनाफा 10,707.53 करोड़ रुपए रहा था। ICICI ने शनिवार (27 जुलाई) को Q1FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

ICICI bank Q1FY25 net profit: ICICI बैंक की टोटल इनकम 18.66% बढ़ी

वहीं जून तिमाही में बैंक की टोटल इनकम यानी आय सालाना आधार पर 18.66% बढ़कर 45,997.70 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 38,762.86 करोड़ रुपए रही थी। वहीं तिमाही आधार पर बैंक की इनकम 5.50% बढ़ी है।

MetricFY25 (April-June)FY24 (January-March)Change (%)
Interest Income₹19,553₹19,0932.40%
Other Income₹287₹312-8.01%
Total Income₹45,997₹43,5975.50%
Total Expense₹29,972₹28,5584.95%
Net Profit₹11,059₹10,7073.28%
Gross NPA₹28,718₹27,9612.70%
Gross NPA %2.15%2.16%-0.46%
Net NPA₹5,684₹5,3775.70%
Net NPA %0.43%0.42%2.38%
तिमाही आधार पर

ICICI bank Q1FY25 net profit: Interest income 7.27% बढ़कर ₹19,553 करोड़

जून तिमाही में ICICI बैंक की Net interest income (NII) यानी शुद्ध ब्याज आय सालाना (YoY) आधार पर 7.27% बढ़कर 19,553 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में ये 18,227 करोड़ रुपए रही थी। वहीं तिमाही आधार पर बैंक की net interest income 2.40% बढ़ी है।

मापदंडFY25 (अप्रैल-जून)FY24 (अप्रैल-जून)चेंज (%)
इंटरेस्ट इनकम₹19,553₹18,2277.27%
अदर इनकम₹287₹452-36.5%
टोटल इनकम₹45,997₹38,76218.6%
कुल खर्च₹29,972₹24,62321.7%
शुद्ध मुनाफा₹11,059₹9,64814.62%
ग्रॉस NPA₹28,718₹31,822-9.73%
ग्रॉस NPA %1.33%1.17%13.68%
नेट NPA₹5,684₹5,3815.63%
नेट NPA %0.43%0.48%-10.42%

ICICI bank Q1FY25 net profit: एक साल में ICICI बैंक के शेयर ने 22.90% रिटर्न दिया

एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ICICI बैंक का शेयर 1.59% बढ़कर 1,217 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 8.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बीते छह महीने में बैंक के शेयर ने अपने निवेशकों को 19.74% return दिया है। वहीं एक साल में बैंक का शेयर 22.90% चढ़ा है।

ICICI bank Q1FY25 net profit

ICICI bank Q1FY25 net profit: ICICI Bank result standalone ICICI बैंक Q1 नतीजे (स्टैंडअलोन)

  • प्राप्त तिमाही नतीजे में बैंक का मुनाफा 14.6% बढ़ा, 9,648 करोड़ से बढ़कर 11,059 करोड़ रुपये (YoY)हुआ।
  • कुल ब्याज आय 7% बढ़ी, 18,226 करोड़ से बढ़कर 19,553 करोड़ रुपये (YoY)हुआ।
  • Gross NPA 2.16% से घटकर 2.15% (QoQ)हुआ।
  • Net NPA 0.42% से बढ़कर 0.43% (QoQ) हुआ।
ICICI bank Q1FY25: Credit growth

ICICI बैंक के कुल एडवांस में सालाना आधार पर 15.7% और क्रमिक आधार पर 3.3% की वृद्धि हुई और यह 12,23,154 करोड़ रुपये हो गया। Real lone Portfolio में सालाना आधार पर 17.1% और क्रमिक आधार पर 2.4% की वृद्धि हुई और यह कुल loan Portfolio का 54.4% रहा।

ICICI bank Q1FY25 net profit: ICICI Bank
  • ICICI bank limited एक इंडियन मल्टीनेशनल बैंक और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है।
  • जिसकी स्थापना 1955 में विश्व बैंक, भारत सरकार और indian industry representative की पहल पर की गई थी।
  • बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित हैं।
  • 1999 में ICICI न्यूयॉर्क stock exchange में List होने वाली पहली भारतीय कंपनी और गैर-जापान एशिया का पहला बैंक बना।
  • ICICI बैंक के CEO संदीप बख्शी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top